वीडियो: भारत की मेडिकल संस्था की अनुमति के बाद एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन होगी देशवासियों के लिए उपलब्ध : टी.एस. सिंहदेव

0
179

रायपुर । कोविड-19 की वैक्सीन का लंबे समय से लोगों को इंतजार था । अब उस इंतजार की घड़ी समाप्त होती दिख रही है। ऑक्सफोर्ड वाली एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को इंग्लैंड की मेडिकल अथॉरिटी ने मंजूरी दे दी है ,उसके पश्चात भारत में इसकी उम्मीद प्रबल हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने खुशी जताई है कि जिस बात का काफी लंबे समय से इंतजार था वो पूरा होते दिखाई दे रहा है। सभी की निगाहें वैक्सीन की स्थिति पर टिकी है। अब एस्ट्राजेनेका को लेकर हमारे देश की समकक्ष संस्था से अनुमति मिलने का इंतजार है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि भारत में ट्रायल के लिए एस्ट्राजेनेका को सबसे पहले देखा जा रहा है। ब्रिटेन में अनुमति मिलने के बाद वहां लोगों को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की खुराक लगनी शुरू हो जाएगी। इसके बाद वैक्सीन का टीकाकरण भारत में भी जल्द शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में अनुमति के बाद में वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन के लिए उपलब्ध हो जानी चाहिए । नए साल के शुरुआती दिनों में एक अच्छी खबर सामने आई है। जिस बात का इंतजार था वह पूरा हो गया है। सिंहदेव ने बताया कि इसी तरह एक रिसर्च भी सामने आया है। कोरोनावायरस के रिसर्च में कुछ सकारात्मक प्रगति हुई है। रिसर्च में जो तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर कोरोना के बढ़ने की संभावना को बहुत हद तक सीमित किया जा सकता है। यह भी सुखद संदेश है कि विज्ञान काफी तेजी से मानव हित में काम कर रहा है।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472