शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल हमीद हयात का निधन

0
219

रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल हमीद हयात का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार की शाम पांच बजे मौदहापारा कब्रिस्तान में किया जाएगा। रामकृष्ण केयर अस्पताल में कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार रात को उनका निधन हुआ है।

वे प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके थे। लंबे समय तक कांग्रेस के विधानसभा के सचिव रहे। अब्दुल हमीद हयात को एक पुत्र और एक पुत्री है। रायपुर के गैस हाउस के वे संस्थापक भी थे।

बैरन बाजार निवासी अब्दुल हमीद हयात अपनी राजनीतिक कार्यकुशलता के कारण अलग पहचान रखते थे। वे लंबे समय तक रायपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे। आगे वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री भी रहे। वे अपनी जबरदस्त स्मरण शक्ति के लिए जाने जाते थे।

राजनीति से जुड़ी अनेकानेक घटनाएं उन्हें याद थीं। राजनीतिक रिपोर्टिंग करने वाले अधिकांश पत्रकार उनके बेहद करीब थे। कारण, हमीद की राजनीतिक घटनाक्रमों से जुड़ी यादें पत्रकारों के लेखन में काफी काम आती थी। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने जब छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का गठन किया तो हमीद काफी समय तक उनके साथ जुड़े रहे थे।

लेकिन बाद में उनका मोह भंग हो गया और वे वापस कांग्रेस में आ गए थे। कोरोना के शिकार होने से पहले हमीद इंटरनेट मीडिया में बराबर सक्रिय रहते थे और दिग्गज नेताओं के साथ उनकी जो तस्वीरें थीं उन्हें साझा करते रहते थे। निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व अध्यक्ष के कामकाज को याद किया जा रहा है।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472