Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

विदेश यात्रा कराने के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, श्रद्धा राजपूत गिरफ्तार



रायपुर। विदेश यात्रा का झांसा देकर 35 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाली आरोपिया श्रद्धा राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन में दर्ज 2015 के धोखाधड़ी प्रकरण में पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी।

कैसे हुआ मामला दर्ज?

पीड़ित अभिनव सोनी ने 2015 में थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कमर एजाज अहमद और श्रद्धा राजपूत ने 2014 में इमाम टूर एंड ट्रैवल्स के नाम से ऑफिस खोलकर सिंगापुर, बैंकाक, हांगकांग और गोवा की यात्रा के नाम पर 20-25 लोगों से एडवांस रकम वसूली थी। आरोपियों ने 35,20,000 रुपये लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें  स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा है खुलेआम जिस्म फरोशी, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों की लड़कियां होती है सप्लाई, आईए जानते हैं क्या रेट है इनके और कौन है इनके दलाल.....

पुलिस की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के सुपरविजन में टीम गठित कर खोजबीन की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि श्रद्धा राजपूत गुढ़ियारी इलाके में छिपकर रह रही थी। गिरफ्तार होने पर उसने स्वीकार किया कि वह कंपनी में अकाउंट और टेली संभालती थी तथा ग्राहकों से रकम जमा कराती थी।

आगे की जांच

पुलिस ने श्रद्धा राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपी के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें  राष्ट्रभक्ति और भक्ति का अनूठा संगम,विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के अवतरण दिवस पर हरिनाम संकीर्तन

गिरफ्तार आरोपिया:

श्रद्धा राजपूत (35) पति: राजू राजपूत ,पता: विकास नगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर

पुलिस अब अन्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button