Big BreakingCareerChhattisgarhFeaturedरायपुर

दिव्यांगजनों के लिए अच्छी खबर,11 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन









रायपुर । जिले में दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह 11 मार्च को सुबह 11 से 3 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर सिविल लाइन्स रायपुर में होगा।

इस प्लेसमेंट कैम्प में टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्सूशंस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा कलेक्टर सपोंर्ट एक्टीक्यूटिव के कुल 100 पदो पर भर्ती की जाएगी।

इस प्लेसमेंट कैम्प में छत्तीसगढ़ राज्य के वे दिव्यांगजन शामिल हो सकते है जो बात करने में, सुनने मे सक्षम हों तथा कॉल सेंटर में बातबीच करने के लिए आवश्यक अंग्रेजी एवं भाषा को लिख एवं बोल सकने में सक्षम हों।

कॉल सेंटर की दक्षता हेतु वेतनमान पर ही ऑन जॉब ट्रेनिंग टेक्नोटॉस्क रायपुर द्वारा इसमें रायपुर में ही दी जायेगी।

ये भी पढ़ें  रायपुर में धूमधाम से मनाया गया तीसरा ECCE दिवस, थीम रहा 'रचनात्मक विकास'

इस प्लेसमेंट कैम्प में पुरूष और महिला दोंनो दिव्यांगजन सम्मिलित हो सकते है। कार्यस्थल रायपुर रहेगा । किंतु सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के दिव्यांगजन शामिल हो सकते हैं।

कार्य स्थल चौथे फ्लोर पर है एवं लिफ्ट की सुविधा है। ऐसे दिव्यांगजन ही सम्मिलित होने की सलाह दी जाती है जो लिफ्ट में आ जा सकें एवं स्वतंत्र कार्य करने में सक्षम हो।

शैक्षणिक योग्यता 

इसमें कम से कम 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण हो। आयु 18 वर्ष से ज्यादा हो तथा जिन्हें हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में प्रभावी संचार कुशलता एवं कम्प्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान हो।

वेतनमान

वेतनमान लगभग 8 से 11 हजार प्रतिमाह रहेगी। अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों 12 वीें उत्तीर्ण अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण कैम्प में उपस्थित हो सकते है।

ये भी पढ़ें  कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर: ग्राम अड़सेना में 31 महिलाएं सीख रहीं राजमिस्त्री के गुर

कैम्प में आने जाने हेेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था स्वयं आवेदक को करना होगा।

अधिक जानकारी के लिये कार्यालयीन समय पर दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button