धान खरीदी मामला:सरकार कानूनी कार्यवाही का भय दिखाकर किसानों को डरा रही:धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों से वादा अनुसार धान खरीदना नही चाहती है यह साबित हो गया है ।

धान खरीदी के शुरुआत होने के बाद जिस प्रकार से किसानों का आक्रोश सामने आया है।भाजपा की सरकार अब किसानों को चुप कराने कानूनी कार्यवाही की धमकी दे रही है ।लेकिन किसान डरने वाले नहीं है। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी हुई है भाजपा की सरकार किसानों से किये वादा को पूरा करें।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि धान खरीदी में अव्यवस्था,गिरदावरी, अनावरी रिपोर्ट में गड़बड़ी,रकबा काटने,टोकन माँगनुसार बारदाना नही देने एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान नही खरीदने व धान बेचने के बाद 3100 रु की दर से एक मुश्त भुगतान नहीं होने को लेकर कई जिलों में किसानों का आक्रोश सामने आया है ।किसान सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस की सरकार ने 2023-24 में धान खरीदी के लिए पर्याप्त मात्रा में राशि, बारदाना सहित सारी व्यवस्थाये किया था। जिसके चलते ही भाजपा की सरकार बनने के बाद 21 क्विंटल धान खरीदी सम्भव हुआ था।

सही मायने में 2024-2025 में जो धान खरीदी हो रही है वो भाजपा सरकार की पहली धान खरीदी है ।जिसमे भारी अव्यवस्था दिख रहा है ।किसान हताश परेशान है। भाजपा की किसानों को लेकर बदनीयती उजागर हो गई है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button