Sunday, June 1, 2025
HomeBig Breakingविधायक पुरंदर मिश्रा ने अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण...

विधायक पुरंदर मिश्रा ने अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण ,चलाया स्वच्छता अभियान

Advertisements

रायपुर । महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ ने 21 से 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने की घोषणा की है। इसी क्रम में 23 और 24 मई को सफाई अभियान के तहत लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा की सफाई और माल्यार्पण किया गया।

Advertisements

शंकर नगर मंडल के रविशंकर शुक्ल वार्ड में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया साथ ही वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।उन्होंने अहिल्याबाई होलकर के समाज सुधार और प्रशासनिक कुशलता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणादायी जीवन गाथा आज भी देशवासियों को सही दिशा दिखाती है।

विधायक मिश्रा ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में जनकल्याण को प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने स्त्री-धन से समाज के गरीब, विधवा और पिछड़े वर्ग के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। विधवा विवाह को प्रोत्साहित करने और महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में उन्होंने ऐतिहासिक पहल की। भारतीय ज्ञान परंपरा को सशक्त बनाने का उनका प्रयास आज भी शिक्षा व्यवस्था में महसूस किया जा सकता है। उन्होंने जनजाति समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें मंडल अध्यक्ष  राम प्रजापति, पार्षद कैलाश बेहरा, छाया पार्षद ,कार्यक्रम संयोजक ज्ञानचंद चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन पटेल, सुधीर चौबे, हरिवंश वर्मा, सुनील चौधरी, अनुप खेलकर, नरेंद्र निर्मलकर, गणेश निर्मलकर, आकाश तिवारी, संजय कश्यप, भरत बया, मिलेश नायक, प्रकाश सिन्हा भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी एवं स्थानीय निवासियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अभियान के तहत वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया तथा नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अहिल्या माता जी के स्मारक के लिए शेड निर्माण हेतु ₹2 लाख एवं भवन निर्माण हेतु ₹5 लाख की सार्वजनिक घोषणा की, जो क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक मिश्रा के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के समाज सुधार, न्यायप्रियता और प्रशासनिक योगदान पर प्रकाश डाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments