Sunday, June 1, 2025
HomeBig Breakingबसना विधायक संपत अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं,कहा-दीन-दुखियों...

बसना विधायक संपत अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं,कहा-दीन-दुखियों की सेवा कर सभी एक खुशहाल समाज का कर सकते निर्माण

Advertisements

रायपुर। बसना विधायक संपत अग्रवाल ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisements

भगवान महावीर ने सत्य, अहिंसा, प्रेम और करूणा का दिया संदेश

विधायक संपत अग्रवाल ने कहा है कि भगवान महावीर ने समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम और करूणा का संदेश दिया। उन्होंने अहिंसा को सभी धर्मो से सर्वोपरि बताया है। भगवान महावीर ने लोगों को ‘जियो और जीने दो’ की सीख दी। उनके सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

उनका जीवन व उनके विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे: संपत अग्रवाल 

विधायक अग्रवाल ने कहा कि त्याग, तप, सत्य व अहिंसा के शाश्वत प्रतीक भगवान महावीर जी ने कर्म प्रधानता से परिपूर्ण अपनी शिक्षा से सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। उनका जीवन व उनके विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

साथ ही कहा कि महावीर स्वामी जी के दिखाए रास्ते पर चलकर और दीन-दुखियों की सेवा कर हम सभी एक खुशहाल समाज का निर्माण कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments