कांग्रेस 18 से 21 अप्रैल तक दुर्ग से रायपुर तक करेगी पदयात्रा, मुख्यमंत्री निवास का करेगी घेराव

रायपुर । कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता में संबोधित करते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से कुकृत्य बहुत बढ़ गए है ।

दीपक बैज ने कहा कि नवरात्रि के समय जब पूरे देश में कन्याभोजन हो रहा था ,तब छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक मासूम बच्ची के साथ अनाचार हो गया। उसकी हत्या हो गयी। अबोध बच्ची के साथ जो दरिंदगी हुई उसे सुनकर रूह कांप जाती है।

राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद बेटियां, बहनें, मातायें सुरक्षित नही है। लगातार दुराचार की घटनाये बढ़ रही है। अपराधी बेलगाम हो गये है उनमें कानून का भय नही है। सरकार अपने आप में मस्त है, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को कानून की चिंता नही है, रोज हत्याएं, लूट, बलात्कार हो रहे है।

सरकार महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने में नाकाम है।सरकार और पुलिस से लोगों का भरोसा उठ गया है। इसी कारण दुर्ग में इस घटना के बाद संदिग्ध आरोपी के घर आगजनी की गयी।

बलौदाबाजार में एसपी और कलेक्टर कार्यालय जला दिये गये। प्रशासन की नाकामी के चलते लोहारीडीह, बलरामपुर, सूरजपुर के बाद अब दुर्ग में जनता खुद ही न्याय करने सड़क पर उतर गई, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है।

दुर्ग की यह घटना राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था का उदारण है। जबसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब से महिलाये, बच्चियां असुरिक्षत है। घटना के बाद पुलिस का रवैय्या बेहद ही दुर्भाग्यजनक है। वास्तविक अपराधी को पकड़ने की बजाय पुलिस मामले की लीपा-पोती में लगी है।

जिसे गिरफ्तार किया गया, अपराधी बताया जा रहा, मृतका के परिजन उसे अपराधी मानने को तैयार नहीं है। पुलिस ने घर की महिलाओं और बुजुर्गों के साथ बर्बरता की हदें पार कर दीं, वहीं पुरुष परिजनों पर झूठा अपराध कबूल करने का दबाव बनाया गया।

पुलिस घटना को लेकर आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित करने में लगी है। 8 लोगों को जेल भेज दिया गया। मृतक बच्ची के वृद्ध दादा को पुलिस ने अमानवीय तरीके से पीटे।

मृतका की हम उम्र बुआ के साथ भी पुलिस ने मारपीट किया, इतनी बेरहमी से मारा गया कि उसके गाल के भीतरी हिस्से में चोटे आई। पुलिस ने अपनी विफलता छुपाने के लिए शोक संतप्त परिजनों पर अत्याचार किया है। परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट किया।

परिवार को पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। अतः परिजनों की मांग के अनुसार पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाये।

दुर्ग के एसपी को तत्काल हटाया जाए और टीआई को सस्पेंड किया जाये। इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेकर गृह मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे। गृहमंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देते है तो मुख्यमंत्री तत्काल गृहमंत्री को उनके पद से बर्खास्त करे।

इस घटना के विरोध में दुर्ग की अबोध निर्भया को न्याय दिलाने कांग्रेस न्याय पथ पर निकलने जा रही है। हम 18 से 21 अप्रैल को दुर्ग से रायपुर तक न्याय यात्रा निकालेंगे। 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जायेगा।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, जांच समिति के संयोजक संगीता सिन्हा, महामंत्री सुबोध हरितवाल, ममता चंद्राकर, हेमा देशमुख, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, प्रगति बाजपेयी उपस्थित थे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button