Sunday, June 1, 2025
HomeBig Breakingविधायक अनुज शर्मा की पहल: जनता तक सुशासन की पहुंच सुनिश्चित करने...

विधायक अनुज शर्मा की पहल: जनता तक सुशासन की पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प

Advertisements

रायपुर। धरसींवा विधानसभा में सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने नागरिकों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ और विकास कार्यों की शुरुआत की। उनका स्पष्ट संदेश था—”जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान करना यही तो भाजपा का सुशासन है।”

Advertisements

विधायक अनुज शर्मा ने नगर पंचायत खरोरा के पनघटिया तालाब में महतारी घाट निर्माण (राशि ₹7 लाख) और वार्ड क्रमांक 09 में पाइपलाइन विस्तारीकरण (राशि ₹59 लाख) के भूमिपूजन कर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी। इस दौरान उन्होंने समाधान शिविर में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान किसानों को ऋण, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार, महिलाओं को पोषित आहार, ट्राइसाइकिल, मछली पालकों को आइस बॉक्स, तथा पात्र हितग्राहियों को जमीन के मालिकाना हक के पट्टे वितरित किए गए। अनुज शर्मा ने स्वयं महिलाओं को सुपोषित आहार किट प्रदान कर मातृ शक्ति के स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान केंद्रित किया।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य सरकार को जनता के द्वार तक लाना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सरकार का संकल्प है कि राज्य का कोई भी पात्र नागरिक शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।” उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान के माध्यम से सीधे जनता के गांव, मोहल्ले और घरों तक प्रशासनिक सेवाएँ पहुँचाई जा रही हैं ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘जनसेवा और सुशासन’ की नीति को मूर्तरूप देने की दिशा में सुशासन तिहार एक सशक्त कदम है। भाजपा सरकार दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने के लिए कार्य कर रही है।

समाधान शिविर में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, पूर्व विधायक देवजी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप यदु, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी, धरसीवां जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढिलेंद्र सेन,‍उपाध्यक्ष सुमित सेन, मंडल अध्यक्ष सोना वर्मा, तिकेश्वर मनहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विधायक अनुज शर्मा ने जनता से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का पूरा लाभ उठाएँ और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निसंकोच आगे आएँ। सुशासन तिहार के माध्यम से भाजपा सरकार जन-कल्याणकारी नीतियों को हर नागरिक तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments