मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के नेतृत्व में अधिकारियों-कर्मचारियों ने पढ़ी प्रस्तावना, लोकतंत्र के गौरवशाली इतिहास को किया याद
भारतीय संविधान के सम्मान में एकजुट हुआ रायपुर रेल मंडल

रायपुर । देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के आधार स्तंभ—भारतीय संविधान—को नमन करते हुए आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल में संविधान दिवस मनाया गया। आज ही के दिन, 26 नवम्बर 1949 को, संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था, जिसे 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया।
प्रस्तावना का सामूहिक पाठ
संविधान दिवस के अवसर पर, मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दयानंद ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान, सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने देश के प्रति अपने संवैधानिक दायित्वों और मूल्यों को दोहराया।
दयानंद ने उपस्थित सभी लोगों को संविधान के महत्व और देश को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाने में इसकी भूमिका के बारे में स्मरण कराया।
इस महत्वपूर्ण दिवस को मनाने के लिए रायपुर रेल मंडल के समस्त विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जो भारतीय लोकतंत्र और रेलवे के सिद्धांतों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



