खल्लारी रोपवे दुर्घटना : आयुषी धावरे के निधन पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े दिखे विधायक पुरंदर मिश्रा, संवेदनशील पहल की सराहना



रायपुर । उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ने खल्लारी मंदिर में हुए रोपवे हादसे में आयुषी धावरे के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद, हृदय विदारक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस हादसे ने न केवल एक परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है, बल्कि पूरे क्षेत्र को शोक और संवेदना में डुबो दिया है।

विधायक मिश्रा ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को भीतर तक झकझोर देती हैं और हमें यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। आज विधायक पुरंदर मिश्रा स्वयं आयुषी धावरे के निवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और हिम्मत बंधाई।

उन्होंने परिवार के प्रत्येक सदस्य से संवेदनशीलता के साथ चर्चा की और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस असहनीय पीड़ा की घड़ी में पूरा समाज और शासन-प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान विधायक मिश्रा ने महासमुंद जिले के संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पीड़ित परिवार को किसी भी प्रकार की सहायता में देरी न हो और सभी आवश्यक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने पर भी बल दिया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।

विधायक मिश्रा ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन एवं सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार की हर आवश्यकता का ध्यान रखा जाएगा और किसी भी स्तर पर उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

विधायक मिश्रा ने अपने भावुक शब्दों में कहा कि आयुषी धावरे के विवाह समारोह में भी सम्मिलित हुए थे और उन्हें एक संस्कारी, सरल एवं होनहार बेटी के रूप में जानते थे। उन्होंने कहा कि “जब अपने क्षेत्र की बेटी इस तरह असमय हमें छोड़कर चली जाती है, तो यह पीड़ा केवल एक परिवार की नहीं रहती, बल्कि पूरे समाज की हो जाती है। उन्होंने आगे कहा कि आयुषी का जीवन भले ही अल्पकालिक रहा, लेकिन उनकी स्मृतियां सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

अंत में विधायक पुरंदर मिश्रा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि यह समय एकजुट होकर परिवार के साथ खड़े रहने का है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button