न्याय यात्रा में शामिल हुए भूपेश बघेल, कांग्रेस का अभियान बचेली से धुरली तक पहुंचा

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर की समृद्धि संस्कृति संसाधन और पर्यावरण को बचाने के लिए चल रही चार दिवसीय न्याय यात्रा का आज दूसरे दिन बचेली से शुरू हुई जो धुरली पहुँची न्याय पदयात्री धुरली में रात्रि विश्राम करेंगे। न्याय यात्रा की तीसरी दिन की शुरुवात धुरली से होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बचेली से शुरू हुई न्याय यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित किया एवं पदयात्रा की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में चंद कॉर्पोरेट की बूरी नजर बस्तर के संसाधनों पर है। हाल ही में स्टार बीजापुर के कोरंडम खदान से पहले सैकड़ो पेड़ों की चुपचाप कटाई कर दी गई। वन विभाग, पर्यावरण विभाग और खनिज विभाग से अब तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है। सरकार में बैठे जवाबदार लोग अनभिज्ञ होने का दावा कर रहे हैं। सवाल यह है कि बस्तर के संसाधनों को लूटने का इस तरह का आदेश दे कौन रहा है? भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। आदिवासी मुख्यमंत्री को कठपुतली बनाकर आदिवासी विरोधी निर्णय थोपे जा रहे हैं। जल, जंगल, जमीन के अधिकार आदिवासियों से छीने जा रहे हैं। एनएमडीसी के नगरनार प्लांट का निजीकरण नहीं करने का वादा देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान किया था लेकिन आज भी केंद्र सरकार के निजीकरण के वेबसाइट पर प्रक्रियाधीन है। भाजपा सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ को कॉर्पोरेट का चारागाह बनाने के कुत्सित प्रयास के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर के हक, जल-जंगल-ज़मीन एवं खनिज संसाधनों को बचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “न्याय यात्रा” में बचेली (दंतेवाड़ा) में शामिल हुआ। भाजपा की डबल इंजन सरकार बस्तर के संसाधनों को अपने उद्योगपति मित्रों को सौंपने का षड्यंत्र कर रही है। नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में ना सौंपने की ’मोदी की गारंटी’ के बाद भी प्लांट के निजीकरण की प्रकिया जारी है। बस्तर के आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए, उनके जल-जंगल-जमीन के संरक्षण के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी थी, खड़ी है और खड़ी रहेगी। बस्तर के संसाधनों की लूट की हर कोशिश का विरोध किया जायेगा।

न्याय यात्रा में दंतेवाड़ा पूर्व विधायक देवती कर्मा, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, बिंद्रा-नवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, पूर्व विधायक रेखचंद जैन सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button