Saturday, May 10, 2025
HomeBig Breakingछत्तीसगढ़ में भाजपा मना रही स्थापना दिवस, सीएम साय ने प्रदेश कार्यालय...

छत्तीसगढ़ में भाजपा मना रही स्थापना दिवस, सीएम साय ने प्रदेश कार्यालय में फहराया भाजपा का ध्वज

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आज ही के दिन 1980 में हुई थी। प्रदेश में आज भाजपा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है। सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा का ध्वज फहराया।

सीएम साय ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय और पथ अंत्योदय के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने वाले, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विकास के सूरज से पूरा देश आलोकित हो रहा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में भारत माता का वैभव सर्वोच्च शिखर पर आरूढ़ हो रहा है। राष्ट्रनिर्माण में तत्पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पुनः शुभकामनाएं।

प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने भाजपा कार्यालय जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया। समस्त भाजपा के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू 

ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अपने निवास में भाजपा का ध्वज लहराया। विधायक मोतीलाल साहू ने कहा राष्ट्रहित के लिए सदैव तत्पर रहने वाले करोड़ों कार्यकर्ताओं को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल

भारतीय जनता पार्टी की 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने भी पार्टी का झंडा लगाया।

बसना विधायक संपत अग्रवाल 

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बसना विधायक संपत अग्रवाल  ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ परिसर में भाजपा के ध्वजारोहण में शामिल हुए । विधायक संपत अग्रवाल ने भारत माता पर पुष्पांजलि अर्पित किया ।

साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। विधायक संपत अग्रवाल ने पार्टी के सभी नेतागण, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभाकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments