छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मुठभेड़,एक जवान ढेर

छत्तीसगढ़ और ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। घटना में एक DVF का जवान भी घायल हुआ है।जिसे मलकानगिरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है।

यहां हुई है मुठभेड़

दरअसल ओडिशा पुलिस को सूचना मिली थी मलकानगिरी के जिनेलगुड़ा जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसके बाद ओडिशा पुलिस के जवानों की टीम निकली।यहां जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में एक नक्सली ढेर हुआ है।जबकि ओडिशा पुलिस के DVF के जवान डंबरू बदनायक को जांघ में गोली लगी है। इसकी वजह से वह गंभीर रूप घायल हो गया है। मलकानगिरी के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सुकमा के एर्राबोर से लगा है इलाका

जिस जगह जवानो और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है, वो इलाका छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एर्राबोर से लगा हुआ है।बुधवार की रात को हीओडिशा पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लांच किया था। गुरुवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हो गई।इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button