नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चिट्टा बेचते पुलिस आरक्षक गिरफ्तार

​जीरो टॉलरेंस नीति: पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन के पास से बरामद हुई हेरोइन, टिकरापारा पुलिस ने भेजा जेल





रायपुर । राजधानी में नशे के कारोबार के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाई जा रही ‘जीरो टॉलरेंस’ मुहिम के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अपने ही विभाग के एक आरक्षक को प्रतिबंधित मादक पदार्थ ‘चिट्टा’ (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मठपारा स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे एक व्यक्ति अपनी सफेद एक्सिस वाहन (CG-04-PW-1372) में बैठकर नशीले पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर टिकरापारा और आजाद चौक थाने की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया।

तलाशी में मिला प्रतिबंधित नशा

​पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हिंमाशु बर्मन (34 वर्ष) के रूप में हुई, जो पुलिस लाइन रायपुर में आरक्षक के पद पर तैनात है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 01 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग ₹8,000 आंकी गई है। आरोपी आरक्षक मूल रूप से कबीरधाम जिले के कुण्डा का निवासी है और वर्तमान में जनता कॉलोनी पुलिस लाइन में रह रहा था।

कड़ी धाराओं में केस दर्ज

​टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी आरक्षक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (अपराध क्रमांक 119/26) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

रायपुर पुलिस प्रशासन ने कहा कि नशे के विरुद्ध हमारी नीति स्पष्ट है, चाहे संलिप्त व्यक्ति कोई भी हो। इस मामले में ‘सोर्स टू डेस्टिनेशन’ की जांच की जा रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क की पूरी कड़ी को ध्वस्त किया जा सके।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button