आयुर्वेद ही स्वस्थ जीवन का आधार, नर सेवा ही नारायण सेवा है: विधायक पुरंदर मिश्रा

​श्री श्रेयन आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सालय द्वारा जगन्नाथ मंदिर परिसर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन।





रायपुर । ​राजधानी के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयुर्वेद की खुशबू और सेवा के संकल्प का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री श्रेयन आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सालय, पुणे के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक जांच एवं उपचार शिविर का भव्य शुभारंभ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि आयुर्वेद केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। यह भारत की वह प्राचीन और वैज्ञानिक धरोहर है जो जड़ से रोगों का निवारण करती है। आज के समय में जब जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं, तब डॉ. पल्लवी श्रीरसागर जैसे विशेषज्ञों द्वारा जनसेवा की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ही वास्तविक राजनीति और सेवा है।

डॉ. पल्लवी श्रीरसागर (M.D. आयुर्वेद) के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न जटिल रोगों पर ध्यान केंद्रित किया गया। शिविर के दौरान ​यूरिक एसिड, त्वचा संबंधी विकार और अस्थि रोगों की विशेष जांच की गई। महिलाओं में बढ़ती पीसीओडी (PCOD) की समस्या हेतु विशेषज्ञ परामर्श दिया गया। पंचकर्म चिकित्सा के लाभ बताते हुए मरीजों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं।

शिविर की सफलता में सह-चिकित्सक चंद्रकांता साहू, अदिति श्रीवास्तव एवं सहयोगी टीम का विशेष योगदान रहा। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने आयोजक संस्था के जनहितकारी प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि भविष्य में भी शहर के विभिन्न वार्डों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएं ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी उच्च स्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ उठा सके।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button