उपचुनाव में भाजपा की जीत जनता जनार्दन का साय सरकार पर अटूट विश्वास है:कौशिक

रायपुर । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव पर भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को जीत कि बधाई दी । साथ ही महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा कि ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का भी आभार व्यक्त किया।

धरमलाल कौशिक ने कहा कि महाराष्ट्र की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता के विश्वास एवं महायुति सरकार की नीतियों की जीत है। प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से अनेक राज्यों में कमल खिल रहा है। यह जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास है। ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है।

कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं का आभार, जिन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा में 9 वीं बार भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को 40 हजार से अधिक मतों से जीता कर रायपुर दक्षिण विधानसभा के 40 साल के रिकॉर्ड को कायम रखा।

कौशिक ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की जीत सीएम विष्णुदेव साय एवं भाजपा पर जनता जनार्दन के अटूट विश्वास कि मुहर है। जनता ने एक बार पुनः साबित कर दिया है कि भाजपा है तो विकास है, भाजपा है तो विश्वास है।

कांग्रेस ने अनेकों छल-प्रपंच किए किन्तु जनता का भाजपा पर विश्वास को तोड़ ना सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रम फैलाने का कार्य किया। लेकिन जनता ने उनके एजेंडे को नकार दिया। उन्होंने कहा कि हम अंतिम छोर तक मौजूद व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसे जनता भलीभांति समझ रही है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button