गतका प्रतियोगिता में रायपुर का दबदबा, विजेता खिलाड़ियों ने अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष से की भेंट

14 जिलों के 300 खिलाड़ियों ने लिया भाग, रायपुर ने जीते 10 स्वर्ण पदक



रायपुर । गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित दूसरी राज्यस्तरीय गतका प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 17 अगस्त 2025 तक दुर्ग में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में मुकाबले हुए, जिसमें छत्तीसगढ़ के 14 जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में रायपुर जिले ने सर्वाधिक पदक जीतकर कुल विजेता का खिताब हासिल किया। रायपुर की टीम ने 10 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक प्राप्त किए।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा से रायपुर में सैजन्य भेंट की। इस अवसर पर गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सिमरन सिंह और सचिव ख्वाजा अहमद भी उपस्थित रहे।

अमरजीत छाबड़ा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि रायपुर के खिलाड़ियों ने राज्य का नाम रोशन किया है। मुझे विश्वास है कि आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी और भी अधिक पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।

प्रमुख विजेता खिलाड़ी और उनके पदक:

अंडर-17 वर्ग:

  • शरनजोत सिंह– पुरुष फर्री सोटी (स्वर्ण)
  • रिया कौर– महिला एकल व एकल डेमा (दो स्वर्ण)
  • साहेबवीर सिंह– एकल सोटी (स्वर्ण)
  • सतनाम सिंह, सेहज सिंह, शरताज सिंह– ग्रुप फर्री सोटी (स्वर्ण)
  • हरसिमर कौर छाबड़ा– फर्री सोटी एकल (रजत)
  • हंसिका कौर– एकल सोटी (रजत)
  • साहेबवीर सिंह, अंशविर सिंह, प्रभजोत सिंह– ग्रुप पुरुष एकल सोटी (रजत)

अंडर-19 वर्ग:

  • हरिओम सिंह– पुरुष एकल सोटी (स्वर्ण)
  • राजकुमारी कौर– महिला फर्री सोटी (कांस्य)

अंडर-25 वर्ग:

  • विवेक भगत– एकल डेमो (स्वर्ण)
  • राजविर सिंह छाबड़ा– एकल फर्री सोटी (कांस्य)
  • राम सिंह– एकल सोटी (स्वर्ण)

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button