Thursday, March 20, 2025
HomeChhattisgarhसीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट जारी,छत्‍तीसगढ़ में इतने स्टूडेंट्स देंगे एग्जॉम

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट जारी,छत्‍तीसगढ़ में इतने स्टूडेंट्स देंगे एग्जॉम

Advertisements
Advertisements

रायपुर । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।इस बार प्रदेशभर से एक लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

सीबीएसई बोर्ड 2025 की थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी, 2024 से शुरू होंगी। CBSE बोर्ड डेटशीट 2025 में हर विषय के लिए परीक्षा डेट के साथ जारी किया है।

CBSE के उन स्कूलों में जहां सर्दियों की छुट्टियां होती हैं, वहां प्रैक्टिकल एग्जाम 5 नवंबर से 5 दिसंबर, 2024 तक शुरू होंगी, जबकि अन्य स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी, 2025 से शुरू होंगी।

2024 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परिणाम जारी करते समय, CBSE ने कहा था कि 2025 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। CBSE डेट शीट 2025 जारी होने के बाद, इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपलोड कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments