हमारी सत्ता का उपयोग सेवा के लिए,कांग्रेस का उपभोग के लिए: जे पी नड्डा

रायपुर । बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साइंस कॉलेज मैदानपहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मै माता कौशल्या के जन्मस्थान और भगवान राम के ननिहाल स्थान आया हूं।इस पवित्र भूमि को नमन करते हुए अपनी बात करूंगा।

संसद हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, आज से 23 साल पहले 13 दिसंबर को भारत के संसद पर आतंकवादियों ने हमला किया था। उस दुर्भाग्यपूर्ण हमले में कुछ लोगों की शहादत हुई, आज उनको हम नमन करते हैं। 13 दिसंबर को साय सरकार भी बनी और आज हम सरकार के उपलब्धियों को लेकर आपके बीच है। हम सत्ता का उपयोग करके जनता की सेवा करते है। कांग्रेस पार्टी सत्ता का उपभोग करती है, यही अन्तर दोनों पार्टियों में है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल के करप्शन की सरकार थी तो राहुल गांधी ने 72 हजार सालाना देने की बात कही थी। कांग्रेस की सरकार में मिला क्या? हमारी सरकार ने महतारी वंदन योजना से 1-1 हजार देने की बात कही थी। जिसे हमने सरकार में आते ही पूरा किया। आपने जिसे सत्ता में बिठाया है, उसके रहने और नहीं रहने से क्या फायदा होगा। इसका भी मूल्यांकन करना चाहिए। बीजेपी सिर्फ विकास की राजनीति करती है। भाजपा लोगों की सेवा के लिए बनी है। कांग्रेस पार्टी लोगों का हक छीनकर मेवा खाने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी को आराम दो, यहां बैठे लोगों को काम दो। जो काम कर रहे हैं, उनको मौका दो। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस का खोटा सिक्का नहीं चलेगा। कांग्रेस के लोग कहते थे महतारी वंदन योजना बंद हो जाएगी। योजना तो बंद नहीं होगी, लेकिन कांग्रेस का भविष्य बंद हो जाएगा।

https://x.com/i/broadcasts/1ynKODpLbyWGR

जेपी नड्डा ने संसद हमले को याद किया

जेपी नड्डा ने अपने संबोधन की शुरुआत में संसद हमले को याद किया। उन्होंने कहा कि, भारत के संसद पर आतंकवादियों ने 13 दिसंबर को हमला किया था वह दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत के संसद और सांसदों को रक्षा करने के लिए हमारे 9 सुरक्षा कर्मियों ने अपनी शहादत दी थी।

आज हम उन सबको श्रद्धांजलि देते हैं, जो उनके शहादत के कारण हम भारत की संसद की रक्षा कर सके और सांसदों की रक्षा कर सके इसीलिए 13 तारीख को जहां हम इस दृष्टि से उन्हें याद करते हैं वहीं संसद के गौरव को बचाने के लिए उनकी शहादत सदा के लिए याद की जाएगी यह मैं जरूर कहना चाहता हूं।

अगले साल मनाया जाएगा अटल निर्माण वर्ष

साइंस कॉलेज में मुख्यमंत्री साय ने घोषणा करते हुए कहा कि, सरकार अगला साल अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाएगी। पूरे प्रदेश में निर्माण कार्य के विकास आगे बढ़ाए जाएंगे। 3 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक यह दिवस मनाया जाएगा। हर साल इसी तरह जनादेश दिवस के रूप में मनाया जाएगा, क्योंकि 3 दिसंबर को ही नतीजे आए थे और भाजपा की सरकार बनी थी।

जनसंपर्क विभाग द्वारा बनाए गए वीडियो का विमोचन किया गया। एक साल बेमिसाल टैग लाइन पर यह वीडियो बनाया गया है। वीडियो में सरकार की उपलब्धियों को पिरोया गया है। जिसमें 1124 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन, अतिथियों की रिमोट बटन दबाकर दी सौगात, पद्मश्री सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक की लाइव सैंड आर्ट की प्रस्तुति। सरकार की योजनाओं को सैंड आर्ट में उकेरा गया है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button