किरण सिंह देव ही रहेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष, दाखिल किया नामांकन, औपचारिक घोषणा बाकी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के कमान विधायक किरण सिंह देव के पास रहेगी। किरण सिंह देव को दोबारा BJP प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

आज उनके नाम की अधिकृत घोषणा की जाएगी। गुरुवार 16 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के लिए हुए नामांकन के बाद किरण सिंह देव को दोबारा अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया था। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े आज 17 जनवरी को नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान करेंगे। इसी के साथ बीजेपी का संगठन चुनाव पूरा हो जाएगा।

तीनों ही नामांकन किरण सिंह देव के नाम

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों से प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए थे। ये तीनों ही नामांकन किरण सिंह देव के नाम से दाखिल किए गए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

21 दिसंबर 2023 को किरण सिंह देव को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पहली बार उनको मनोनित किया गया था, जबकि दूसरी बार उन्हें निर्वाचित किया जा रहा है।

किरण देव इससे पहले भी संगठन में कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।सामान्य वर्ग से आने वाले किरण देव आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हैं।

कौन हैं किरण देव सिंह?

किरण देव जगदलपुर से विधायक हैं, वे जगदलपुर नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं। 2009 में नगरीय निकाय चुनाव में किरण देव कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर महापौर बने थे। जगदलपुर के रहने वाले किरण देव पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं।

इन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी। बाद में भाजयुमो (भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्च) के जिला अध्यक्ष बने और उसके बाद बस्तर के बीजेपी जिला अध्यक्ष बनने का भी मौका मिला।

किरण देव जमींदार परिवार से तालुकात रखते हैं, पेशे से वकील भी हैं।1985 में बीएससी की डिग्री के लेने के बाद 1989 में एलएलबी किया और फिर वकालत शुरू की थी। इसके साथ ही खेती-किसानी भी करते हैं। किरण देव सिंह की पत्नी रीना सिंह देव शासकीय शिक्षिका है। किरण देव की छवि साफ-सुथरी है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button