Monday, June 2, 2025
HomeBig Breakingरायपुर पुलिस ने कलेक्टोरेट परिसर में हुई उठाईगिरी की घटना का किया...

रायपुर पुलिस ने कलेक्टोरेट परिसर में हुई उठाईगिरी की घटना का किया खुलासा, अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

रायपुर । रायपुर पुलिस ने कलेक्टोरेट परिसर में खड़ी एक दोपहिया वाहन की डिक्की से नगदी 1 लाख रुपये चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 19 मई 2025 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में घटित हुई थी।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय साहू (निवासी रीवा, मध्यप्रदेश) एक आदतन अपराधी है, जो पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। इस घटना की जांच में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संजय साहू को चिन्हित किया गया।आरोपी को धरदबोचने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से नगदी 4,800 रुपये बरामद। चोरी के पैसों से खरीदी गई साइकिल (मूल्य लगभग 15,000 रुपये) भी जब्त किया गया। थाना सिविल लाइन में संजय साहू के खिलाफ अपराध क्रमांक 234/25, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है और इस घटना के बाद उसे पुनः गिरफ्तार किया गया। रायपुर पुलिस ने इस कार्रवाई को तेजी और सतर्कता से अंजाम दिया, जिससे पीड़ित को न्याय मिल सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments