दहाड़ अब और तेज होगी : छत्तीसगढ़ में देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तैमोर पिंगला अभयारण्य को मिलाकर गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

इसके साथ ही राज्य में अब बाघों के लिए संरक्षित टाइगर रिजर्व की संख्या बढ़कर चार हो गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी चार नवंबर की अधिसूचना के बारे में राज्य के अधिकारियों ने जानकारी दी।

अब इसे गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के नाम से जाना जाएगा। जानकारी के अनुसार, यह देश का तीसरा और छत्तीसगढ़ राज्य का पहला सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा।

केन्द्रीय मंत्री ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले पर केंद्रीय मंत्री ने खुशी जताई है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “दहाड़ अब और तेज होगी। बाघ संरक्षण में भारत नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। हमने छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास-तमोर पिंगला को 56वें टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया है। गुरु घासीदास-तमोर पिंगला बाघ अभयारण्य 2,829 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत एक ऐसे हरित भविष्य की दिशा में काम कर रहा है जहां मनुष्य और जानवर सद्भावनापूर्वक रहते हैं।”

सीएम ने भी दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर कहा, “बधाई छत्तीसगढ़। गुरु घासीदास-तमोर पिंगला को देश का 56वां बाघ अभयारण्य घोषित किया जाना पूरे राज्य के लिए गौरव और खुशी का क्षण है।” उन्होंने कहा कि यह टाइगर रिजर्व बाघों और वन्य जीवों के संरक्षण में सहायक होगा, साथ ही राज्य और राष्ट्र के लिए हरियाली और उज्जवल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।

इससे पहले राज्य में थे तीन टाइगर रिजर्व

सीएम साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से इस दूरदर्शी और प्रभावशाली पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का हृदय से आभार।”बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में तीन टाइगर रिजर्व थे। बीजापुर जिले में इंद्रावती टाइगर रिजर्व, गरियाबंद जिले में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व और मुंगेली जिले में अचानकमार टाइगर रिजर्व है। अब यह राज्य का चौथा यह राज्य का चौथा टाइगर रिजर्व होगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button