Monday, June 2, 2025
HomeBig Breakingमुकेश देवांगन बने हिन्द सेना के युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय संगठन मंत्री, कार्यकर्ताओं...

मुकेश देवांगन बने हिन्द सेना के युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय संगठन मंत्री, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएँ

Advertisements

नई दिल्ली । हिन्द सेना के सामाजिक सेवा कार्यों में समर्पित योगदान को ध्यान में रखते हुए संगठन ने छत्तीसगढ़ युवा ब्रिगेड प्रदेशाध्यक्ष मुकेश देवांगन को पदोन्नत कर युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य की अनुशंसा पर युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य द्वारा की गई।

Advertisements

मुकेश देवांगन ने अपनी नई जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हिन्द सेना सामाजिक क्रांति की मशाल जलाकर समाज में फैली जातीयता, क्षेत्रीयता एवं भ्रष्टाचार जैसी बाधाओं को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी माह में वह विभिन्न राज्यों का दौरा करेंगे और समाजसेवा में अग्रणी नेतृत्वकर्ताओं को संगठन में विशेष प्राथमिकता देंगे।

इस उपलब्धि पर हिन्द सेना के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। पर्यावरण संरक्षण विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामदयाल मीणा, ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता बोया मैड्डुलेटी, भ्रष्टाचार निरोधक सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोपालकृष्णन, युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य, महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल, छात्र ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुकेश देवांगन को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments