भाजपा आज प्रदेशभर में मनाएगी डॉ. अम्बेडकर जी की जयंती,13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में माल्यार्पण करेंगे। उसके पश्चात बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन करेंगे।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भारत रत्न डॉ. अंबेडकर जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जाएगा। और संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा।

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके उपरांत डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल (मेकाहारा) में फल वितरण का कार्यक्रम भी किया जाएगा।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की जयंती पूरे प्रदेश के समस्त जिलों में इसके साथ ही समस्त बूथों में भी मनाई जाएगी। इस दौरान डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर स्थानीय नेताओं द्वारा बाबासाहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। डॉ. मार्कंडेय ने बताया कि 13 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button