कांग्रेस चलाएगी 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान,विधानसभा स्तरीय रैली के साथ घर-घर चलेगा अभियान

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव गण जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, शामिल रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि एआईसीसी के निर्देशानुसार प्रदेश में भी 25 अप्रैल से 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान शुरू किया जायेगा। 25 अप्रैल को दुर्ग जिले से संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 25 अप्रैल को दुर्ग जिले में संविधान बचाओ रैली के साथ प्रदेश के सभी जिलों में 3 से 10 मई तक संविधान बचाओ रैलियां निकाली जायेगी तथा 11 से 17 मई तक प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकलेगी तथा 20 से 30 मई तक कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जायेगी। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किये जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है। यह अभियान आम नागरिक की आवाज को बुलंद करेगा, जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर फिर से जोर देगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अभियान के माध्यम से हम संविधान की रक्षा करने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाये रखने और हम भारतीय के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिये लड़ने के लिये एकजुट है। हम इस देश के गरीबों को लिये अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे उनके अधिकारों की वकालत करेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने कहा कि दुर्ग जिले से संविधान बचाओ रैली प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री, विधायक एवं पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के सभी पदाधिकारी गण संविधान बचाओ अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह अभियान प्रदेश के एक-एक नागरिक तक ले जाने की जवाबदारी कांग्रेस के हर नेता की है।

एआईसीसी के सचिव एवं सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, कोविजय जागिड़, सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, उपाध्यक्षगण गुरूमुख सिंह होरा, प्रेमचंद जायसी, बिरेश ठाकुर, महामंत्रीगण दीपक मिश्रा, नरेश ठाकुर, रवि घोष, जितेन्द्र साहू, कार्यसमिति सदस्यगण लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, भोलाराम साहू, संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी, अनुपम फिलिप, डॉ. अजय साहू, शिवसिंह ठाकुर, अनिल अग्रवाल, कृष्णा दुबे, आलोक चंद्रकार, रामदेव राम, कमलकांत शुक्ला, विजय ठाकुर, अशोकराज आहुजा, आफताब आलम, आलोक सिंह, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, राकेश सिंह, राजेश पाल, हरीश परसाई, पुरूषोत्तम गजेन्द्र, सचिव रामशंकर साहू, विमल साहू, रामदेव जगते, दिनेश यदु, आशीष गोयल, आत्मजीत सिंह मक्कड़, हरप्रसाद साहू, गिरधारी यादव, बसंत यादव, जनकनंदन कश्यप, जकेश राजवाड़े, नरेन्द्र सेन, कमलेश मिश्रा, शब्बीर खान, विजय भट्टाचार्य, विपिन मिश्रा, पंकज मिश्रा, दिलीप सिंह चौहान, प्रमोद तिवारी, संदीप अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, सुनील कुकरेजा, अनिल वर्गे, सुरेन्द्र भार्गव, अमरजीत सिंह आहूजा, तनवीर अहमद, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष केशव चंद्राकर उपस्थित थे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button