भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन,विधायक खुशवंत सिंह साहेब के नेतृत्व में सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन

आरंग/रायपुर। सतनाम भवन, आरंग में विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त करने तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने हेतु आयोजित किया गया।

इस विशेष अवसर पर आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक खुशवंत सिंह साहेब ने अपने संबोधन में पार्टी की नीति, विचारधारा तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर जनसेवा के कार्य में तत्पर रहने का आह्वान किया।

सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, छत्तीसगढ़ राज्य चर्म शिल्पकार आयोग के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा,आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सहित महिला मोर्चा, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सक्रिय सदस्य एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने एवं संगठन की मजबूती के लिए एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button