धान खरीदी में पूरे प्रदेश में अव्यवस्था और सरकार बेफिक्र :दीपक बैज
किसी भी सोसायटी में 21 क्विंटल के हिसाब से खरीदी नहीं हो रही :दीपक बैज

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि धान खरीदी में पूरे प्रदेश में अव्यवस्था है किसान परेशान है सरकार बेफिक्र बनी हुई है । किसानों टोकन नहीं कट पा रहा, तौलाई में दिक्कत हो रही, पंजीयन की समस्या यथावत बनी हुई है, आज भी 5 लाख किसान पंजीयन के लिए सोसायटी दफ्तर से ले कर तहसीलदार तक के चक्कर काट रहे। सरकार किसानों का धान तो खरीदना नहीं चाह रही भी सीमावर्ती प्रदेशों से सत्तारूढ़ दल के नेताओं के संरक्षण में बेतहाशा धान आ रहा और सोसायटियों में बिक भी रहा है। पूरी धान खरीदी की व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। मंझोले और छोटे किसान रोज सोसायटी में टोकन के लिये घूम रहे है। धान खरीदी के 20 दिन बाद भी सरकार व्यवस्था नही बना पायी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार नहीं चाहती किसान के पूरे धान की खरीदी हो इसलिए एनआईसी द्वारा सोसायटियों के प्रतिदिन के लक्ष्य को घटा दिया है । सोसा याटी अपनी क्षमता के अनुसार धान नहीं खरीद पा रही ।धान खरीदी के बाद किसानों को 3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान भी नही किया जा रहा है।
भाजपा ने वादा किया था धान बेचने के 24 घंटे के अंदर उसी ग्राम पंचायत में काऊंटर बनाकर किसनों एक मुश्त भुगतान किया जायेगा, लेकिन प्रदेश के किसी भी ग्राम में सरकार ने किसानों को एकमुश्त भुगतान के लिये काऊंटर नही बनाया और न ही पूरी रकम का भुगतान हो रहा अभी केवल समर्थन मूल्य के हिसाब से भुगतान की गणना की जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने अघोषित तौर पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी बंद कर दिया है। केवल 15 से 19 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी हो रही है। सरकार धान खरीदी के मामले में भी किसानों को परेशान कर रही है।



