रायपुर पुलिस की कार्रवाई,गांजा तस्करी के दो वर्ष से फरार आरोपी मुन्ना कश्यप गिरफ्तार
NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी वारंटी को खोज निकालने में मिली सफलता

रायपुर । थाना गंज पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे गांजा तस्करी के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी मुन्ना राम कश्यप (25), निवासी चपका, थाना भानपुरी, जिला बस्तर, को पुलिस टीम ने बस्तर से गिरफ्तार कर रायपुर लाया और न्यायालय में प्रस्तुत किया।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा लंबित गिरफ्तारी वारंटों की तामील हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना गंज के अपराध क्रमांक 15/2023, धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।
पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में बस्तर क्षेत्र में दबिश दी और अथक प्रयासों के बाद आरोपी मुन्ना राम कश्यप को ढूंढ निकालकर गिरफ्तार किया। उसे रायपुर लाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
राम कश्यप पिता फरसुराम कश्यप उम्र 25 साल साकिन चपका थाना भानुपरी जिला बस्तर (छ.ग.)