रायपुर उत्तर में विकास की नई इबारत: विधायक पुरंदर मिश्रा ने मंझीपारा में किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें ध्यान, जनता को जल्द मिले सुविधाओं का लाभ- विधायक पुरंदर मिश्रा





रायपुर । उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने आज आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन तथा सीसी रोड मंझीपारा क्षेत्र में निर्माण जैसे बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र में लगातार विकास को लेकर नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

भूमिपूजन में नगर निगम के एमआईसी सदस्य महेंद्र खोडियार, वार्ड पार्षद ख़गपति सोनी, गोपाल सोना, संबंधित विभाग के इंजीनियर, ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं स्थानीय निवासी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि आंगनबाड़ी भवन के निर्माण से बच्चों और माताओं को बेहतर शिक्षा एवं पोषण सुविधाएं मिलेंगी, सामुदायिक भवन क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामूहिक आयोजनों का केंद्र बनेगा, वहीं सीसी रोड निर्माण से आवागमन सुगम होकर नागरिकों को राहत मिलेगी।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के उच्च मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों की सौगात के लिए विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

भूमिपूजन के साथ ही क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में सभी ने विकास कार्यों के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की कामना करते हुए क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की अपेक्षा व्यक्त की।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button