Tuesday, July 1, 2025
HomeBig Breaking11 साल बेमिसाल” : कार्यक्रम में गूंजा मोदी है तो मुमकिन है

11 साल बेमिसाल” : कार्यक्रम में गूंजा मोदी है तो मुमकिन है

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी तेलीबांधा मंडल द्वारा “विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष गौरवपूर्ण” के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का केंद्रबिंदु था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 वर्षों की उपलब्धियां और राष्ट्रहित में चलाए गए जनकल्याणकारी अभियान।

कार्यक्रम में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता का अभिनंदन करते हुए कहा कि रायपुर जिले के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि एक कर्मठ कार्यकर्ता को अपेक्स बैंक अध्यक्ष का पदभार मिला है। उनकी नेतृत्व क्षमता निश्चित रूप से प्रदेश की वित्तीय संरचना को मजबूत करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके 11 वर्षों को जनकल्याण, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक प्रेरणादायक यात्रा बताया।

अपने संबोधन में केदारनाथ गुप्ता ने भारत की आर्थिक उन्नति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत चौथी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है, जिन्होंने 2014 में देश को 10वीं अर्थव्यवस्था के रूप में संभाला था।

गुप्ता ने कोरोना काल की चुनौतियों से लेकर देश में दो स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने की उपलब्धि को भी रेखांकित किया। उन्होंने मोदी है तो मुमकिन है के नारे के साथ सरकार की प्रमुख योजनाओं – प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण अभियान की सफलता पर चर्चा की।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए संकल्प लिया। मंडल महामंत्री महेश बघेल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस गरिमामयी अवसर पर जिला संयोजक अकबर अली, मंडल अध्यक्ष दलविंदर बेदी, पार्षद महेश ध्रुव, जिला मंत्री हरिश सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा और अर्चना शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments