उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने सेवा कार्य से मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस,जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

विकास ही नहीं, संवेदना भी है हमारी पहचान–विधायक पुरंदर मिश्रा





रायपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सेवा और संवेदना की एक नई मिसाल पेश की गई। क्षेत्रीय विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व एवं प्रेरणा से पंडरी स्थित जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

​इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधि का धर्म केवल सड़कों और इमारतों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के दुख-दर्द में सहभागी बनना ही सच्ची सेवा है। मुख्यमंत्री जी का व्यक्तित्व सादगी और सेवा का प्रतीक है, इसलिए उनके जन्मदिवस को हमने ‘जनसेवा पर्व’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने आगे मुख्यमंत्री के यशस्वी नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

सेवा के इस कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और समर्पण साफ नजर आया। इस दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं पार्षद कृतिका जैन, भाजपा रायपुर जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, सौरभ मिश्रा, और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज जगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​मरीजों के परिजनों ने भी विधायक और कार्यकर्ताओं की इस संवेदनशीलता की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विधायक मिश्रा ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सुशासन और चहुंमुखी विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button