दक्षिण उपचुनाव का नतीजा हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नही, जनादेश शिरोधार्य:दीपक बैज

रायपुर । आज आये चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि झारखंड, कर्नाटका, राजस्थान और मध्यप्रदेश की एक सीट पर कांग्रेस इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजयी हुये है। महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम अप्रत्याशित है। वायनाड से अभूतपूर्व विजय हासिल करने के लिये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बधाई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की जनादेश शिरोधार्य है, उपचुनाव के परिणाम पार्टी के अपेक्षाओं के अनुरूप नही आये, पूरी पार्टी, नेताओं और कार्यकताओं ने एकजुटता से चुनाव को लड़ा।

उपचुनाव का रिजल्ट आमतौर पर सत्ता दल के पक्ष में आता है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो कांग्रेस पार्टी ने 5 उपचुनाव जीते थे। जो जनादेश आया है उसे कांग्रेस पार्टी स्वीकार करती है। जनता के हित और सरोकार के लिये हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक उपचुनाव के परिणाम से जनता के सभी सवालों का जवाब नही मिल जाता, और न ही राज्य के हालात में परिवर्तन हो जाता है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, राज्य में भ्रष्ट तंत्र का बोल बाला, भाजपा की वादा खिलाफी, 1 लाख नौकरियों का वादा, 500 में गैस सिलेण्डर, 1.25 करोड़ माताओं बहनों के महतारी वंदन की राशि, अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा, धान खरीदी की परेशानी ऐसे विषय है जिसमें साय सरकार विफल साबित हुई है। कांग्रेस, सरकार को वादे याद दिलाती रहेगी तथा मजबूत विपक्ष के रूप में अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button