दक्षिण विधानसभा की जनता ने बताया विष्णु का सुशासन ही उनकी पहली पसंद:श्यामबिहारी जायसवाल

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि रायपुर दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और लगातार नौवीं बार वापसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व,विष्णुदेव साय सरकार के कार्यों और भाजपा के प्रति जनता-जनार्दन के अगाध विश्वास का परिचायक बताया है।

जायसवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने सोचा, शायद इस बार कुछ नई शिगूफेबाजी की जाए और उन्होंने जाति व धर्म के आधार पर समाज को बाँटने का शिगूफा उछाला था, लेकिन कांग्रेसी-बदनीयती नहीं चल पाई।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था के नाम पर मिथ्या प्रलाप कर प्रदेशभर में घूम रहे कांग्रेसियों का अब आपराधिक चेहरा लगातार बेनकाब हो रहा है। कांग्रेस अपराधियों को संरक्षण देकर प्रदेश में अराजकता की स्थिति पैदा करने का एजेंडा चला रही है। लेकिन कांग्रेसी अपने इस घृणित में मंसूबे कतई कामयाब नहीं हुए। रायपुर दक्षिण के चुनाव परिणाम ने यह एकदम साफ कर दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में यह प्रचंड जीत हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते मिली है। वह सभी कार्यकर्ताओं, मंडल के अध्यक्षों, बूथ के अध्यक्षों, चुनाव के कार्यों में लगे हुए सभी पदाधिकारीगण का आभार व्यक्त करते हैं व उन्हें बधाई देते है।

यह जीत इस बात की पुष्टि करती है कि कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ में जनता के लिए अप्रासंगिक हो चुकी है।पहले विधानसभा चुनाव में करारी हार, फिर लोकसभा चुनाव में एक बड़ी हार और अब उपचुनाव में भी कांग्रेस की प्रचंड हार हुई है।

कांग्रेस ने जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ को दोनों हाथों से लुटा है। छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बनाने का काम किया ,भ्रष्टाचार के कीर्तमान रचे, प्रदेश की जनता ने उन्हें पूरी तरीके से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

दक्षिण उप चुनाव में प्रभारी होने के नाते श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,उप मुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंत्री गण, विधायक गण,पदाधिकारीगण कार्यकर्ताओं का विशेष धन्यवाद दिया है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button