Big BreakingFeaturedPoliticsछत्तीसगढ़रायपुर

गाँव चलो-घर चलो’ अभियान का शंखनाद: जामावाड़ा पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव,बोले-योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही हमारा संकल्प

​जामावाड़ा में 19 लाख के विकास कार्यों की सौगात, हितग्राहियों से सीधे रूबरू हुए किरण सिंह देव।



रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगुर मण्डल स्थित ग्राम जामावाड़ा से ‘गाँव चलो-घर चलो’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान के तहत किरण सिंह देव ने ग्रामीण अंचलों का सघन दौरा कर जन-संवाद स्थापित किया और विकास कार्यों की झड़ी लगा दी।

अभियान के पहले दिन किरण सिंह देव ने क्षेत्र के विकास को गति देते हुए 19 लाख रुपए की लागत वाले कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें कासरीपारा और भदरागुड़ा में 9.50-9.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सीसी सड़कों की आधारशिला रखी गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने स्पष्ट किया कि सड़कों का जाल बिछाने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने केवल मंच से संबोधन नहीं किया, बल्कि वे स्वयं ग्रामीणों के घर-आंगन तक पहुंचे। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों और महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं से चर्चा कर उन्होंने योजनाओं की जमीनी सच्चाई जानी। इस दौरान एक आत्मीय दृश्य तब देखने को मिला जब किरण सिंह देव ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए किरण सिंह देव ने कहा: कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हर गांव और हर गरीब मुख्यधारा से जुड़ रहा है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति और 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत पर काम कर रही है।

इस अभियान के तहत भाजपा के दिग्गज नेता, जिनमें प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और विभिन्न कैबिनेट मंत्री शामिल हैं, अलग-अलग मंडलों में जनता के बीच पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने बताया कि इस संपर्क के दौरान जनता से सुझाव भी लिए जा रहे हैं, जिन्हें आगामी सरकारी नीतियों और योजनाओं में शामिल किया जाएगा ताकि उन्हें और अधिक जन-आधारित बनाया जा सके।

​कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सुब्रतो विश्वास और मंडल अध्यक्ष हरि राम मंडावी सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं और किसान उपस्थित थे, जिन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिए क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button