Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर
नियमानुसार निर्माण अनुमति का उल्लंघन: निगम जोन 9 ने उठाया सख्त कदम,अम्बूजा मॉल के सामने अवैध निर्माण ढहाया
नगर निगम ने तीन बार नोटिस देने के बाद उठाया सख्त कदम, जोन 9 टीम ने स्थल पर चलाया तोड़फोड़ अभियान

रायपुर। नगर निगम जोन 9 की टीम ने अम्बूजा मॉल के सामने किए गए लगभग 600 वर्गफीट के अवैध निर्माण को गिराकर स्पष्ट संदेश दिया है कि निर्माण कार्यों में नियमन का उल्लंघन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा, सहायक अभियंता सैय्यद जोहेब और उपअभियंता अतुल बसल की उपस्थिति में नगर निवेश विभाग ने निर्माणकर्ता को तीन बार नोटिस जारी करने के बावजूद अनदेखी करने पर स्थल पर कार्रवाई की।
गंभीर निर्माण उल्लंघन की प्रमुख बातें:
- एमओएस फ्रंट में बनाए गए अतिरिक्त कालम एवं दीवारें निगम अनुमति के बाहर पाए गए
- तीन बार नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माणकर्ता ने नहीं मानी शर्तें
- नगर निवेश विभाग ने अभियान चलाकर पूरे निर्माण को तोड़ा और कालम काटने की कार्रवाई की
नगर निगम ने साफ कहा है कि शहर में अनाधिकृत निर्माण की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि शहरी विकास में पारदर्शिता और विधिसम्मत प्रक्रिया बनी रहे।



