Monday, May 19, 2025
HomeBig Breakingननकी राम कंवर ने जे पी नड्डा को लिखा पत्र,कहा-निगम मंडलों में...

ननकी राम कंवर ने जे पी नड्डा को लिखा पत्र,कहा-निगम मंडलों में नए चेहरों को दिया जाए मौका

Advertisements

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर का लेटर सामने आया है। कंवर ने निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। पत्र में ननकी राम कंवर ने कहा- 2003 से 2018 तक भाजपा शासन काल में जो निगम मंडल,प्राधिकरण में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रहे हैं। उन्हें वर्तमान सरकार में कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए। कंवर ने नए चेहरों को मौका देने की पैरवी की।

Advertisements

पत्र में ननकी राम कंवर ने लिखा- 2003 से 2018 तक प्रदेश में भाजपा की उस समय विभिन्न निगम मंडलों के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष और अन्य पदों पर कई लोगों की नियुक्यिां की गई। निगम में ऐसे कई चेहरे रहे जिनके कार्यकलाप से भाजपा सरकार को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। जिसका कुछ अंश 2018 में हमारी सरकार नहीं आई इसका भी प्रभाव माना जा सकता है।

नेताओं- कार्यकर्ताओं को फंसाने का लगाया आरोप

तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय कर्मचारी अधिकारियों ने भाजपा के नेताओं- कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाया। साथ ही उन्हें प्रताड़ित भी किया गया। उन्ही कर्मचारी- अधिकारियों को हमारी पार्टी के कुछ दलाल प्रकृति के लोग उनके विरूद्ध हो रही शिकायत पर कार्यवाही पर रोक लगाने का प्रयास किया। साथ ही मनचाही जगहों पर पदस्थ कराने के प्रयास में है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर इन्हें पार्टी के मुख्य पदों से दूर रखना उचित होगा।

नए चेहरों को मौका देने की मांग

पत्र में लिखा- पार्टी के लिए काफी लंबे समय से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को निगम मंडल के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष और अन्य पदों पर नियुक्ति करना उचित होगा। अतः आपसे अनुरोध है कि, पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी के लिए लगातार ईमानदारी पूर्वक काम करते आये है। उन्हें अब तक निगम, मंडल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में काम करने का मौका नहीं मिल पाया है। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेताओं और मेरे इस सुझाव पर विचार कर नये लोगों को मौका दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस ने कहा भाजपा में बैठे है दलाल

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ननकी राम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को पत्र लिख है वो साय सरकार की हकीकत है। इस सरकार में पूरी तरह से दलालों का कब्जा हो गया है।इस बात को हम नहीं कह रहे है इसे भाजपा के वशिष्ठतम नेताओं में से एक ननकी राम कंवर ने अपने पत्र में कहा है।यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने सवा साल के कार्यकाल में आमजनता का कोई कार्य नहीं किया है । सत्ता में दलाल जैसे लोग बैठे हुए है । यहां पर सत्ता का व्यापार चल रहा है जनता की सेवा नहीं हो रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments