रायपुर पुलिस कमिश्नरेट एक्शन मोड में: नॉर्थ जोन के बैंकों में सघन चेकिंग, सुरक्षा मानकों को लेकर दिए कड़े निर्देश

सीसीटीवी दुरुस्त करने और आपातकालीन नंबर चस्पा करने की हिदायत, गार्ड्स को भी सतर्क रहने के आदेश।





रायपुर । ​रायपुर जिले में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया गया। इस दौरान नॉर्थ जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संवेदनशील इलाकों के बैंकों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

पुलिस टीमों ने विशेष अभियान के तहत थाना उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, खमहारडीह और पंडरी क्षेत्र में स्थित विभिन्न सार्वजनिक व निजी बैंकों का निरीक्षण किया। इस चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य बैंक परिसरों में सुरक्षा खामियों को दूर करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करना था।

प्रबंधन और गार्ड्स को दिए कड़े निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परिसर के सभी सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहें और उनका बैकअप सुरक्षित रखा जाए। बैंक में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाए और नकद लेनदेन के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बैंक के मुख्य द्वार और सूचना पटल पर संबंधित थाना एवं थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से चस्पा करें। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड्स को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने और पूरी सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई।

जनता से सहयोग की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे बैंकिंग कार्यों के दौरान सजग रहें। यदि उन्हें बैंक परिसर या आसपास कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

​डीसीपी मयंक गुर्जर के अनुसार, शहर में अपराध नियंत्रण और आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button