पोस्टर के जरिये बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना ,बोली- जनता से डरी कांग्रेस,नहीं मांगे सुझाव

रायपुर । छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा कि इस बार कांग्रेस जनता से डरी हुई है, इसलिये घोषणा पत्र के लिए सुझाव नहीं मांगे हैं। केवल कार्यकर्ताओं से ही सुझाव लिया जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में चर्चा में कहा कि 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने बढ़-चढ़ कर घोषणा पत्र में जनता से सुझाव लेने की बात को प्रचारित किया था। इसके लिए बाकायदा टीएस बाबा जगह-जगह घूमे थे, लेकिन इस बार नगरीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस ने जनता से दूरी बना ली है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जनता से भाग रहे हैं। जनता के बीच जाने से डर रही है। उन्होंने कहा कि अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार हो गया है, लेकिन उसमें जनता की सोच, जनता के मांग, जनता का संकल्प नहीं है आखिर कांग्रेस ने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब सीधा सा है कि कांग्रेस किस मुंह से जनता के पास जाती।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले पांच साल सरकार चलाते कांग्रेस ने जिस प्रकार जनता के सपनो को कुचला, अब वह जनता के बीच जाने से घबरा गई है। कांग्रेस का विजन केवल भ्रष्टाचार है, कांग्रेस का संकल्प केवल कुशासन है। ये कांग्रेस भी जानती है और जनता भी जान गई है। इसीलिए कांग्रेस ने जनता से सुझाव नहीं मांगे। दीपक बैज बताए जनता से इतना क्यों डर रहे हैं?

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने साल 2023 में जनता से सुझाव मांगे जनता के सुझावों से अपना संकल्प पत्र बनाया और एक साल में उसे पूरा भी किया। इसीलिए भाजपा अब फिर जनता के बीच जा रही है और कल इसके लिए whatsapp नंबर 9111014400 से, क्यूआर कोड को स्कैन करके और ई-मेल morsujhav@bjpcg.com यानि मोर सुझाव ऐट जी मेल डॉट कॉम भी जारी किया गया है। प्रेस ब्रीफ मेंअनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम , प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button