Monday, January 20, 2025
HomeBig BreakingBJP जिलाध्यक्षों की घोषणा शुरू, नारंग सोनी और देवांगन को मिली जगह

BJP जिलाध्यक्षों की घोषणा शुरू, नारंग सोनी और देवांगन को मिली जगह

रायपुर । छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भाजपा नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति करने जा रही है। जहां श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रायपुर शहर के नाम पर चर्चा जारी है।

दुर्ग जिले के भिलाई में पुरुषोत्तम देवांगन को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सूरजपुर जिले में मुरली सोनी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

जिला चुनाव अधिकारी गौरीशंकर अग्रवाल और पर्यवेक्षक भूपेंद्र सवन्नी ने पुरुषोत्तम देवांगन के नाम की घोषणा की है। जिसके बाद भाजपा कार्यालय में गाजे- बाजे के साथ नए जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। नए जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन विधायक रिकेश सेन और डॉक्टर सरोज पाण्डेय के काफी करीबी है। इस घोषणा बैठक में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे भी मौजूद थे।

मुरली सोनी सूरजपुर के नए जिला अध्यक्ष

सूरजपुर जिले में मुरली सोनी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रभारी चंपा देवी पावले ने उनके नाम की घोषणा की। जिले के तीनों विधायक ने लिफ़ाफा खोला। लिफाफा खोलते ही पूरा भाजपा कार्यालय ढोल नगाड़े के साथ गूंज उठा। मुरली सोनी इससे पहले जिला महामंत्री थे। लेकिन अब वे जिला अध्यक्ष के दौड़ में शामिल थे। वे पूर्व पाठ पुस्तक निगम के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल के समर्थक माने जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments