रायपुर में फ्लैटों में चोरी,दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
सुनसान फ्लैटों में सेंध लगाकर उड़ाई 6.20 लाख की संपत्ति

रायपुर । राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन फ्लैटों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के निवासी हैं, जो फ्लैटों को निशाना बनाकर घूमते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
आरोपियों को अम्बिकापुर से गिरफ्त में लिया गया। उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के 36 ग्राम जेवर, चांदी के 843 ग्राम जेवर, 9 हाथ घड़ियाँ, एक आईफोन, और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 6.20 लाख आंकी गई है।
आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका मेंअपराध क्रमांक 250/25 ,थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 142/25,थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 172/25 दर्ज किया ।इन मामलों में बीएनएस की धारा 331(3), 305(ए) का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। तकनीकी विश्लेषण और होटल/लॉज चेकिंग के आधार पर टीम ने आरोपियों को लोकेट किया और पीछा करते हुए अंततः अम्बिकापुर से गिरफ्तारी की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट सहित आमानाका, कबीर नगर और न्यू राजेन्द्र नगर थाना की संयुक्त टीम ने तफ्तीश और गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी विवरण:
- विनोद सन्नी गौर पिता विनोद गौर उम्र 22 पता बालाजी नगर हाइवे के बगल में टेल्को रोड के बाजू भोसरी थाना बालाजी नगर पुणे महाराष्ट्र।
- रेयान उर्फ अमन फैय्याज शेख पिता फैय्याज शेख उम्र 20 पता केरोल वेस्ट पाइप लाइन आगरा होटल के पास कोहिनूर सिटी थाना कुरला वेस्ट नई मुंबई महाराष्ट्र।