विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार पर बिफरे विधायक सुनील सोनी,बोले-जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने ली जोन-4 की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों पर जताई गहरी नाराजगी।





रायपुर। रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने विकास कार्यों की कछुआ चाल और प्रशासनिक शिथिलता को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान विधायक ने लंबित परियोजनाओं और जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों की जमकर क्लास ली।

बैठक में विधायक निधि (2024-25 एवं 2025-26), डीएमएफ मद और अधोसंरचना मद के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। सुनील सोनी ने वर्ष 2024-25 के विधायक निधि के उन कार्यों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की, जो एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अपूर्ण हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय सीमा से समझौता नहीं किया जाएगा।

आने वाले दिनों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विधायक सोनी ने अधिकारियों को ‘प्री-प्लानिंग’ के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी वार्ड, कॉलोनी या मोहल्ले में जल संकट की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। अधिकारी पूर्वानुमान के आधार पर अपनी तैयारियां पूर्ण रखें।

ब्राम्हणपारा में जारी पाइपलाइन विस्तार कार्य को लेकर उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए इसे तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही, वार्डों की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और उद्यानों के रखरखाव में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की चेतावनी दी।

विधायक ने निगम अमले को आगामी दिनों में होने वाले जलभराव और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए अभी से कमर कसने को कहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और फॉगिंग जैसे कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं ताकि जनता को असुविधा न हो।

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा व अमर गिदवानी, जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, पार्षद अजय साहू, जोन आयुक्त (4) अरुण कुमार ध्रुव, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, अंकिता अग्रवाल, दिनेश देवांगन सहित विभिन्न विभागों के तकनीकी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button