श्रमिक दिवस पर श्रम वीरों का सम्मान, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया सम्मानित

रायपुर । कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के द्वारा श्रमिक दिवस पर शहीद स्मारक भवन में श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने श्रमिकों का श्रीफल, शॉल व टिफिन बॉक्स भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक पंकज शर्मा ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं छाया विधायक रायपुर दक्षिण कन्हैया अग्रवाल ने किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि श्रमिक साथी देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कांग्रेस पार्टी श्रमिकों का कल्याण व सम्मान करती है। गरीब व श्रमिकों के हित में मनरेगा, शिक्षा व भोजन का अधिकार पूर्व की कांग्रेस सरकार ने प्रदान किया था। कांग्रेस सरकार ने श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं संचालित की थी। कांग्रेस ने श्रमिक दिवस को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार श्रमिक विरोधी है। भाजपा सरकार में श्रमिक अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं।

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा श्रमिक साथियों की मेहनत अनमोल है वह दिन-रात देश व लोगों के लिए पसीना बहाते हैं। श्रमिक साथियों के बिना विकास की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। कांग्रेस श्रमिकों के हितों के लिए हमेशा कार्य करती रही है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप प्रदेश महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलैन कामदार, सुरेश शुक्ला, शारिक रईस खान, श्रम कल्याण मंडल सदस्य नरेश गड़पाल, युगल पांडे, अब्दुल हैदर, अशरफ हुसैन, अजय अग्रवाल, पार्षद शेख मुशीर, मनीष दयाल, दीपा बग्गा, नवीन चंद्राकर, मो. अरशद, मो. शब्बीर, राहुल इंदुरिया, रवीन्द्र शुक्ला, पूनम यादव, इंटक नेता आशीष दुबे, वहीदुद्दीन, सैयद चिराग अली, रेशम अजगले, जिवराखन साहू, राहुल सिंह, गौरव एरी, गम्मन कौशिक, फणींद्र लाल बोस, भानू प्रताप सिन्हा, ईश्वरी साहू, हेमराज बघेल, अफ़रोज़ खान, राजेश त्रिवेदी, मुकुंद कागडेलवार, कल्पना सागर, राधिका रेड्डी, मल्लिका प्रजापति, मोहसिन खान, राजेश कटारे, मुनेश गौतम, श्रेयांश शुक्ला, मोहम्मद नईम, कमल भोई, मोहम्मद शफीक, कालू, अशफाक, सल्लू, अतायत अली, हेमंत वर्मा सहित भारी संख्या में श्रमिक व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button