रायपुर में अंतरराष्ट्रीय करेंसी ठगी का पर्दाफाश: पश्चिम बंगाल का शातिर जालसाज गिरफ्तार, लाखों कैश और आईफोन बरामद

हर्षित और रक्षित बनकर आए थे ठग, जेनेट को-वर्किंग स्पेस में रची थी साजिश।





रायपुर । राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में एक टूर एंड ट्रेवल्स व्यवसायी के साथ विदेशी मुद्रा के नाम पर हुई लाखों की ठगी के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस अंतर्राज्यीय गिरोह के एक सक्रिय सदस्य, प्रोसेनजित चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 4.50 लाख रुपये नगद और ठगी की रकम से खरीदा गया कीमती आईफोन बरामद किया गया है।

घटना की शुरुआत 1 मार्च को हुई, जब तेलीबांधा निवासी ट्रेवल प्लानर हरदीप सिंह होरा को ‘हर्षित अग्रवाल’ नाम के व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया। आरोपी ने लंदन और अमेरिका में होटल बुकिंग का झांसा देकर प्रार्थी को विश्वास में लिया। अगले दिन, आरोपियों ने प्रार्थी को करेंसी टॉवर स्थित एक को-वर्किंग स्पेस में 18,000 यूएस डॉलर और 2,000 ब्रिटिश पाउंड (भारतीय मूल्य लगभग 19.47 लाख रुपये) लेकर बुलाया।

​वहां मौजूद ‘रक्षित अग्रवाल’ नामक आरोपी ने नोट गिनने की मशीन लाने का बहाना बनाया और केबिन से बाहर निकला, जबकि दूसरा साथी प्रार्थी को फोन पर बातों में उलझाए रखा। मौका पाकर आरोपी पूरी विदेशी मुद्रा लेकर चंपत हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लोकेट किया। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती (38 वर्ष) को धर दबोचा।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती एक शातिर ठग है। इसके खिलाफ पहले से ही मुंबई के बांद्रा थाने में इसी तरह की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button