Sunday, June 1, 2025
HomeBig Breakingभारतीय वायुसेना की बड़ी सफलता:पाकिस्तान के F-16 और JF-17 को मार गिराया

भारतीय वायुसेना की बड़ी सफलता:पाकिस्तान के F-16 और JF-17 को मार गिराया

Advertisements

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमानों—F-16 और JF-17 को मार गिराया।

Advertisements

भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पहले F-16 को निशाना बनाया, जिसके कुछ समय बाद आकाश मिसाइल के जरिए JF-17 को भी ढेर कर दिया गया।

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के संभावित हमले को देखते हुए पहले से ही सतर्कता बरती थी। पाकिस्तान ने भारतीय एयरस्पेस में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए F-16 को मार गिराया। इसके कुछ ही देर बाद खबर मिली कि भारत ने आकाश मिसाइल के जरिए JF-17 को भी निशाना बनाया।

इस घटना के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी रणनीति को और मजबूत किया है। भारतीय वायुसेना ने पहले ही पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, जिससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ था। इस हमले के बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उसे करारा जवाब दिया।

इस घटना पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अमेरिकी NSA मार्को रुबियो ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर नजर रखने की बात कही है। वहीं, भारतीय NSA अजीत डोभाल ने अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत कर भारत की स्थिति स्पष्ट की है।यह घटना भारत की सैन्य शक्ति और रणनीतिक क्षमता को दर्शाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments