शक्ति पर्व पर उमड़ा भक्ति का सैलाब: भाजपा महिला मोर्चा ने किया 511 कन्याओं का भव्य पूजन,गूंजा देवी का जयकारा

प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्गदर्शन में पंडरी में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम।



रायपुर । नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी के पंडरी क्षेत्र में भक्ति और सेवा का अनुपम दृश्य देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्गदर्शन एवं रायपुर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन के नेतृत्व में पंचमी तिथि को मधु पिल्ले स्कूल परिसर में भव्य ‘511 कन्या भोज एवं विशाल भंडारा’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चार के बीच 511 कन्याओं का विधिवत् पूजन कर उन्हें भोज कराया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कृतिका जैन ने कहा कि नारी स्वयं शक्ति का साक्षात स्वरूप है। नवरात्रि के इस पुनीत अवसर पर हमने कन्याओं के रूप में मां शक्ति का आशीर्वाद लिया है। उन्होंने आगे प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से निरंतर सशक्त हो रही हैं।

इस धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान में राजनीति के कई दिग्गज चेहरे शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा,​विधायक सुनील सोनी एवं पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, ​प्रमुख पदाधिकारी: जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, बाल आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, लोकेश कांवरिया, सभापति सूर्यकांत राठौर एवं पार्षद अवतार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रही।

​आयोजन के अंत में उपस्थित अतिथियों ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विशाल भंडारे में सैकड़ों की संख्या में आमजनों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button