Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए 26 शहीदों को महापौर मीनल चौबे ने दी श्रद्धांजलि,किया दो मिनट मौन धारण

रायपुर । रायपुर के जीईमार्ग में शहीद स्मारक भवन के प्रवेश द्वार पर महापौर मीनल चौबे ने विगत 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया सहित सभी 26 शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

शहीद स्मारक भवन के सभागार में विशेष सामन्य सम्मिलन की बैठक के पूर्व मंच से आसन्दी से नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने आतंकी हमले में दिवंगत रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया सहित सभी 26 दिवंगत शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सभी ने दो मिनिट का मौन धारण किया।

इस अवसर पर नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, निगम नेता प्रतिपक्ष सन्दीप साहू, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, नगर निगम अधिकारी उपस्थित रहे।



