विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से भव्य सौगात: विजयादशमी पर पंडरिया को मिला 1 करोड़ का विकास पैकेज

विधायक भावना बोहरा के प्रयास लाए रंग; मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री साहू का जताया आभार



पंडरिया। विजयादशमी के पावन पर्व पर पंडरिया नगर को विधायक भावना बोहरा के सार्थक प्रयासों से ₹1 करोड़ के विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। नगर की मूलभूत अधोसंरचना, प्रकाश व्यवस्था, सीसी रोड और नाली निर्माण जैसे 11 महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अधोसंरचना मद के तहत यह राशि स्वीकृत की गई है।

विधायक भावना बोहरा ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए समस्त नगरवासियों को बधाई दी।

विकास कार्यों में आई तेज़ी

​विधायक बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने ज़ोर दिया कि कांग्रेस शासनकाल के पाँच वर्षों के दौरान पंडरिया विधानसभा में जो विकास कार्य ठप्प पड़ गए थे, वे अब तीव्र गति से किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर 1 करोड़ की स्वीकृति मिलना, पंडरिया नगरवासियों की सुविधा और नगर के विकास को गति देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।विकास कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर बल देते हुए उन्होंने बताया कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य प्रगति पर हैं। इसमें सड़क, नाली, पुल-पुलिया निर्माण से लेकर हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइट जैसी प्रकाश व्यवस्था शामिल है। कई कार्य पूरे हो चुके हैं, और कई प्रगति पर हैं, जिससे जनता की बहुप्रतीक्षित माँगें पूरी हो रही हैं और विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है।

भविष्य की परियोजनाएँ और उपलब्धियाँ

​विधायक बोहरा ने पुरानी उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी पंडरिया नगर को पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, सड़कों के निर्माण/मरम्मत, पीएम आवास और हरिनाला पुल निर्माण जैसे विकास कार्यों की सौगात मिली है।इसके अलावा, छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण और नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित बिसेसरा से पंडरिया तक 4 लेन सड़क निर्माण की घोषणा कर बड़ी सौगातें दी हैं।

विधायक बोहरा ने अपना लक्ष्य स्पष्ट करते हुए कहा कि जनता को सुविधाओं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले, यही हमारा लक्ष्य है। निरंतर स्वीकृत हो रहे विकास कार्यों से पंडरिया नगर की तस्वीर बदल रही है। नगर को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाना ही हमारी प्राथमिकता है।

इन कार्यों को मिली स्वीकृति

​नगरीय प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा अधोसंरचना मद से कुल 11 निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित कार्य शामिल हैं:

  1. ​अलीपुर वार्ड 10 में सी. सी. रोड़ निर्माण
  2. गौरेया चौक और मोर पंडरिया चौक का निर्माण।
  3. ​चांदनी चौक से छाबड़ा मोबाइल दुकान, अजजा नवापारा से चांदनी चौक मेडिकल स्टोर, चांदनी चौक से अलीपुर तक, रौहा क्षेत्र वार्ड 09, कुबाखुर्द वार्ड 10, यश फुट वेयर से जायसवाल डॉक्टर के घर तक, और हाफ नदीं के पास से कॉलेज रोड तक स्ट्रीट लाईट विस्तार
  4. ​मोतिमपुर क्षेत्र वार्ड 10 में हाफ राउंड नाली निर्माण

यह स्वीकृति नगर में प्रकाश व्यवस्था, नाली व सीसी रोड निर्माण, और चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण को सुनिश्चित करेगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button