Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजीलाल अग्रवाल का निधन,समाज में शोक की लहर

रायपुर । अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं गौसेवक रामजीलाल अग्रवाल का 96 वर्ष की आयु में आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन से समाज में शोक की लहर है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
रामजीलाल अग्रवाल, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक थे और समाज सेवा में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। वे सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पिता थे। इसके अलावा वे कई अन्य प्रतिष्ठित समाजसेवियों और परिवारजनों से जुड़े रहे।
उनकी अंतिम यात्रा रविवार, 25 मई 2025 को सुबह 10 बजे रामजी वाटिका, मौलश्री विहार, वीआईपी रोड, रायपुर से निकलेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट रायपुर में संपन्न होगा।
उनके निधन पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है। उनकी समाजसेवा और गौसेवा की समर्पित भावना को सदैव याद किया जाएगा।



