Tuesday, July 1, 2025
HomeBig Breakingरायपुर में ट्रैफिक प्रबंधन और सौंदर्यीकरण की नई पहल,अब पेवर ब्लॉक से...

रायपुर में ट्रैफिक प्रबंधन और सौंदर्यीकरण की नई पहल,अब पेवर ब्लॉक से चमकेगी सड़के

रायपुर । राजधानी रायपुर में अब महानगरों की तर्ज पर रिंग रोड की सर्विस लेन को पेवर ब्लॉक से सजाया जाएगा। जिससे शहर को नया सौंदर्य मिलेगा । रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे और नगर निगम जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी ने पचपेडी नाका सर्विस लेन में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य हेतु भूमिपूजन किया। श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर उन्होंने इस 22 लाख रुपये की स्वीकृत योजना का विधिवत शुभारंभ किया।

विधायक सुनील सोनी ने कहा कि यह रायपुर नगर निगम की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे सर्विस लेन का सौंदर्यीकरण होगा। उन्होंने इस योजना को महापौर मीनल चौबे और पार्षदों के प्रयासों का परिणाम बताते हुए कहा कि पहले नगर निगम में विकास कार्यों के लिए महापौर से स्वीकृति लेना कठिन होता था, पर अब रायपुर में भी आधुनिक नगरों की तर्ज पर परिवर्तन हो रहा है।

विधायक सुनील सोनी ने सख्त निर्देश दिए कि पेवर ब्लॉक लगाने के बाद सर्विस लेन पर ठेला, गुमटी, वाहन आदि खड़े न हों। इसके लिए जोन 10 कमिश्नर को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि इस कार्य से रायपुर दक्षिण विधानसभा के पचपेडी नाका क्षेत्र की सुंदरता निखरेगी। उन्होंने ठेकेदार को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी ने समस्त वार्डवासियों की ओर से विधायक, महापौर और नगर निगम अधिकारियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, पार्षद विनय प्रताप सिंह ध्रुव, विनय पंकज निर्मलकर, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश जैन, जोन 10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला समेत बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments